Latest Posts

दिल्ली में बाढ़ का खतरा 40 साल बाद|

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोरा गया 8 लाख 28 हजार क्यूसेक पानी जो दिल्ली के लिए बहुत ही खतरा लेकर आई है अगले 48 घंटे तक दिल्ली में बाढ़ आने की खतरा मंडरा रही है 40 सालों के बाद ऐसा खतरा दिल्ली शहर के सामने आने के लिए तत्पर है|

बिना बारिश के लिए दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है अगले 48 घंटे में कभी भी दिल्ली में पानी पहुंच सकता है हरियाणा के हथिनीकुंड बैराग से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी में पानी हद से ज्यादा बढ़ चुकी है यमुना के पास के निचले इलाकों के लोगो को वहां से बाहर निकाला जा रहा है पिछले कई सालो में इस बार सबसे ज्यादा पानी छोड़ा गया है|

दिल्ली में मंडरा रहे बाढ़ के खतरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा-” घबराने की कोई जरूरत नहीं है सरकार ने किए हैं सारे इंतजाम” यमुना के किनारे बसे लोगों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किए हैं अलग व्यवस्था उनके लिए अलग से टेंट बनवाए हैं वहां खाने से लेकर सोने तक की व्यवस्था की गई की गई है|

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है आज सुबह जलस्तर 204 दशमलव 70 मीटर पर पहुंच चुका था जब कि ये रुकने वाला तो है नहीं अभी बढ़ती जा रही है आज रात से लेकर परसों रात तक दिल्ली के लिए बहुत ही खतरनाक होने वाली है|

Latest Posts

Don't Miss